जिमीकंद की स्वादिस्ट सब्जी बनाये, जिमीकंद मसाला करी recipe
जिमीकंद की स्वादिस्ट सब्जी बनाये, जिमीकंद मसाला करी recipe, jimikand masala curry recipe :
जिमीकंद की रेसेपी बहुत ही स्वादिष्ट और पौष्टिक रेसेपी हैं ये खाने मे बहुत ज्यादा स्वादिष्ट लगती हैं और इसमें प्रचूर मात्रा मे carbohydrates, calcium, protiens, होते जो किसी अन्य हरी सब्जी मे इसकी अपेक्षा कम ही होते हैं
लेकिन लोगो को ये रेसेपी कम ही बनानी आती हैं क्योंकि ये एक जड़ जैसी संरचना की जड़ की तरह बाजार मे मिलती हैं बहुत से लोग इसके गुणों के बारे मे नहीं जानते हैं तो आज हमने इसके गुणो को उजागर किया हैं और ये रेसेपी का स्वाद ऐसा हैं दोस्तों आप एक बार खाओगे तो रोज इसे ही बना कर खाने का मन करेगा
तो फिर आइये शुरू करते हैं
जिमीकंद 500gm को छील कर गरम पानी से धो कर साफ कर ले
अब इसके छोटे छोटे टुकड़े काट ले
अब इन टुकड़ो को 10 मिनट गुनगुने पानी मे चुटकी भर नमक डाल कर भिगो दे
अब छलनी मे छान कर पानी से अलग कर ले
अब एक नॉन स्टिकी कड़ाई मे olive oil garam कर के जिमीकंद के टुकड़ो को golden brown होने तक भूनें,
अब इन्हे एक प्लेट मे निकाल कर रख ले
आइये अब ग्रेवी बनाते हैं
मसाले :
नमक - As per taste
मिर्च पाउडर - 1 स्माल tablespoon
धनिया पाउडर - 1 small tablespoon
कस्तूरी मेथी - 1/2 small tablespoon
Garam मसाला - 1 small tablespoon
शाही मलाई कोफ्ता मसाला - 1 small tablespoon
बड़ी इलायची पॉवडर - 1/2 tablespoon
लॉन्ग पाउडर - 1/2 tablespoon
दही - 1/2 cup फैट कर
टमाटर - 5 to 7 pcs. कटे हुए या प्यूरी
प्याज़ - 4 to 5 pcs. ( paste )
अदरक - 1/2 tablespoon ( paste )
हरी मिर्च - 1 to 2 pcs. ( paste)
सबसे पहले ग्राइंडर मे लहसुन, प्याज़, अदरक , हरी मिर्च का गाढ़ा पेस्ट बना ले
अब इस पेस्ट में काली मिर्च पाउडर, लॉन्ग पाउडर,बड़ी इलायची पाउडर को मिला ले
अब एक कुक्कर में बटर या तेल , refind डाल कर गरम करें, थोड़ा नमक जीरा, हल्दी डाल दे
अब इसमें लहसुन, प्याज़, अदरक का पेस्ट डाल कर तेल छोड़ने तक भूनें
अब बारीक कटे टमाटर डाल कर फिर से भूनें तेल छोड़ने तक, टमाटर अच्छे से मैश कर ले,
अब इसमे ऊपर बताए निर्देशानुसार सारे मसाले डाल दे
अब इसमें मावा पेस्ट डाल कर भूनें
अब इसमें एक कप दही डाल कर चमचे से चलाये
अब क्रीम डाले
चम्मच से चलाते रहे , पकाते रहे
अब इसमें काजू का पेस्ट डाल कर पकाये
अब इसमें थोड़ा पनीर का चूरा डाले
मिलाये, चम्मच से चलाते रहे
अब इसमें पहले बना कर रखे जिमीकंद के भूनें छोटे छोटे टुकड़े डाल कर 10-15 मिनट तक पकाये
अब इसमें रोस्टेड काजू , पिस्ता, किशमिश से गार्निश
करें
अब #जिमीकंद की रेसेपी परोसने के लिये त्यार हैं
आप इसे नान, रोटी, चावल, रायता सलाद के साथ सर्व कर के सबका दिल जीत सकते हैं इसका स्वाद बिलकुल 5 स्टार होटल की # जिमीकंद की रेसिपी जैसा हैं,
#stayHome
#staysafe
#stayLive
#stayHealthy
अगर आपको मेरी recipe पसंद आयी हैं, तो मुझे comment box मे जरूर बताए,
Thanks :)
Comments
Post a Comment